Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

पुलिस पर गोली चलाकर भागे दो कुख्यात लुटेरे घायल

0 391

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी है। बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की चेन, अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि आज सुबह को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी डी मार्ट के पास बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश रुकने की बजाय मौके से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलाई। डीसीपी ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल उर्फ बंटी तथा शाहबाज उर्फ पोली नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूटपाट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। राहुल उर्फ बंटी पर 72 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि सहवाज के ऊपर करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की सैकड़ो वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की 4 चेन, अवैध हथियार तथा लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने नोएडा के थाना सेक्टर-113, थाना सूरजपुर, थाना सेक्टर-24, थाना बिसरख, थाना सेक्टर 58 सहित विभिन्न क्षेत्रों में दो दर्जन से ज्यादा लूट करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गैंग में और कितने लोग हैं, तथा ये लोग लूटने के बाद सामान किस सुनार को बेचते थे। उन्होंने बताया कि उनसे मिली जानकारी के आधार पर कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More