Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

मंत्रीमंडल विस्तार से पहले हटाए गए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल

बदल गए 8 राज्यों के राज्यपाल

0 743

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

नई दिल्ली- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में राज्यपालों को नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल (Cabinet Reshuffle) की खबरों के बीच यह घोषणा की गई है।  फिलहाल थावरचंद गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे।

8 राज्यों को मिले राज्यपाल

गहलोत के अलावा, विशाखापत्तनम से 16 वीं लोकसभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल के रूप में और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

- Advertisement -

मोदी ने साधे एक तीर से कई निशान

थावर चंद गहलोत राज्यसभा कोटे से मंत्री हैं। उन्हें पहली बार 2012 में फिर 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया। गहलोत बीजेपी पार्ल्यामेंट्री बोर्ड के भी सदस्य हैं। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने गहलोत को राज्यपाल बनाकर एक तीर से निशाने साध लिए हैं। राज्यपाल का पदभार संभालते ही गहलोत न राज्यसभा सांसद रह जाएंगे, न केंद्रीय मंत्री और न ही बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य। इस तरह गहलोत के गवर्नर बनते ही तीन वैकेंसी हो जाएगी। निश्चित तौर पर पीएम मोदी ने गहलोत को गवर्नर बनाने का फैसला करते वक्त इस बिंदु पर भी विचार किया होगा। स्वाभाविक है कि अब गहलोत के जाने के बाद तीन अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग जगहों पर फिट करके संतुष्ट किया जा सकेगा।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ेमंत्रिमंडल विस्तार- अमित शाह का आया फोन, पशुपति पारस पहुंचे दिल्ली, चिराग अब पूरी तरह एनडीए से बाहर – Thejantarmantar

7 जूलाई को मोदी कैबिनेट का विस्तार- सिंधिया – वरुण गांधी का नाम तय, सुशील मोदी होंगे मोदी मंत्रिमंडल में, चिराग लिस्ट से बाहर – Thejantarmantar

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More