तमिलनाडु के कन्नूर में सीडीएस विपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, पत्नी समेत 14 लोग सवार थे
- Advertisement -
नई दिल्ली- तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के समेत सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। जिस जगह ये वाहन क्रैश हुआ है, वहां पूरा जंगल का इलाका है और धुआं उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे।
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper. pic.twitter.com/6oxG7xD8iW
— ANI (@ANI) December 8, 2021
- Advertisement -
स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोग 80 प्रतिशत जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले गए हैं। फिलहाल दो लोगों के इस दुर्घटना में मारे जाने की पुष्टि हो गई है। चार अन्य घायलों को अस्पताल के लिए लेकर जाया गया है। इस हादसे पर वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘एक IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया।
- Advertisement -