पंजाब में धमाके ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, कहीं पुराने दौर की वापसी तो नहीं है संकेत
- Advertisement -
नई दिल्ली- लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आंतकी हमले ने सुरक्षा एजेसियों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि ये आंतकी हमला है या नहीं इस पर केंद्र और राज्य सरकार ने अभी तक कुछ साफ नहीं कहा है। ब्लास्ट की जांच के लिए एनएसजी और एनआईए की टीम कर रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार ने इस बाबत रिपोर्ट तलब की है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब पुलिस के डीजीपी घटना स्थल पर पंहुचे और जायजा लिया।
घटना में पाकिस्तान का हाथ होने का शक
ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति के शरीर पर खंडे का टैटू भी बना है। ऐसे में माना जा रहा है कि मारा गया व्यक्ति पंजाब का ही रहने वाला हो सकता है। शरीर पर बने खंडे के टैटू के सहारे उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस ब्लास्ट में IED के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं। ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान में बैठे कुछ कट्टरपंथी संगठन हो सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम बब्बर खालसा का है।
तीसरी मंजिल पर हुआ धमाका, 5 लोग घायल
- Advertisement -
धमाका दोपहर 12:25 बजे तीसरी मंजिल पर हुआ और इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट में घायल लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31 साल) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25 साल) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को CMC लुधियाना में भर्ती कराया है। DMC लुधियाना में कुलदीप सिंह मांड (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) भर्ती करवाए गए हैं।
- Advertisement -
क्या पंजाब में पुराने दौर के लौटने की आहट
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है, उसी के पास एक्सप्लोसिव था। हालांकि भुल्लर ने सुसाइड बॉम्बर वाले एंगल पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने इतना जरूर कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक घटनास्थल पर एक्सप्लोसिव प्लांट कर रहा था और उसी दौरान ब्लास्ट हुआ। अभी मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। इस धमाके के बाद एक्सपर्ट अंदेशा जता रहे हैं कि यह पंजाब पुराने दौर के लौटने की आहट है। इसलिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आंतकी हमले की आशंका को देखते हुए एनआईए इस मामले की जांच करेगी।
- Advertisement -