नमाज के जरिए कुछ लोग करते है शक्ति पदर्शन, होगी कानूनी कार्रवाई : सीएम मनोहर लाल खट्टर
- Advertisement -
गुरूग्राम – हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुसलमानों के नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि ऐसा लगता है कि नमाज सिर्फ कुछ लोगों के लिए शक्ति प्रदर्शन करने जैसा है। साथ ही सीएम ने यह भी दोहराया है कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अता करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के एक महिला पत्रकार के सवाल के जवाब में सीएम मनोहर लाल ने साफ कहा कि नमाज की जानी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग सोचते हैं कि इसके जरिए ताकत दिखाई जाए। अगर कोई इस तरह से नमाज पढ़ना चाहता है तो उसे सबसे पहले प्रशासन से बात करनी चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों के लिए पहले से ही सभी धर्मों के लिए नियम बने हुए हैं।
आपको बता दें कि गुरुग्राम जिला प्रशासन ने पहले से ही 37 तय जगहों में से 8 जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा चुका है। वहीं आम लोगों का भी कहना है कि नमाज के लिए जब मस्जिदें और ईदगाह है तो सार्वजनिक जगहों पर नमाज अता करने की क्या जरूरत है।
- Advertisement -
समाजवादी पार्टी का इत्र लांच करने वाले पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT का छापा, कन्नौज में छापेमारी जारी

- Advertisement -
इसे भी पढ़े –महात्मा गांधी पर अमर्यादित बयान देने वाले कालीचरण महराज खजुराहो से गिरफ्तार
- Advertisement -