समाजवादी पार्टी का इत्र लांच करने वाले पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT का छापा, कन्नौज में छापेमारी जारी
- Advertisement -
कन्नौज – उत्तरप्रदेश के कन्नौज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां छापेमारी की है। पीयूष जैन की तरह ही पम्पी का भी इत्र का बड़ा कारोबार है। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। वह लगातार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिर्फ यही नहीं, पम्पी ने ही समाजवादी नाम का इत्र लांच किया था। पम्पी अखिलेश यादव के करीबी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी के बड़े फाइनेंसर में से एक जाने जाते हैं।
खबरों के मुताबिक, सुबह ही आयकर की टीम पहुंच गई थी। उसके बाद अफसरों ने पम्पी जैन के घर और फैक्ट्री पर छापा मारा। फिलहाल, वहां पुष्पराज जैन मिले या नहीं। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इनकम टैक्स टीम ने छापे के लिए सबसे पहले P की-वर्ड को ट्रेस किया। ये P की-वर्ड पी जैन के लिए था। और दोनों पी का सरनेम भी जैन था। दरअसल, कन्नौज में पी. जैन नाम के दो इत्र कारोबारी हैं। इनमें से पहले पी. जैन का पूरा नाम पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन हैं, जो सपा के MLC हैं।
- Advertisement -
दूसरा पी. जैन पीयूष जैन है। जो इस अकूत संपत्ति का मालिक है। इनकम टैक्स की टीम पहले पी. जैन के यहां छापे के लिए निकली थी, लेकिन पहुंच गई दूसरे पी. जैन के यहां। टीम की इसी एक गलती ने देश के सबसे बड़ी रेड को उजागर कर दिया।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
महात्मा गांधी पर अमर्यादित बयान देने वाले कालीचरण महराज खजुराहो से गिरफ्तार
- Advertisement -