जापान में दो पाकिस्तानियों के शव को जलाया गया, भड़के मुसलमानों ने इमरान खान से पूछे सवाल
- Advertisement -
नई दिल्ली – जापान में रहने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति के शव को जलाया गया, जिसके बाद से जापान में रहने वाले मुस्लिम समुदाय में हंगामा मच गया है। मृतक पाकिस्तान का रहने वाला था, कुछ दिन पहले उसकी जापान के अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के बाद स्थानीय अधिकारियों ने शव को मुस्लिम रीति- रिवाजों के बजाय उसका दाह-संस्कार कर दिया। यह कोई पहली बार नहीं जब एक पाकिस्तानी व्यक्ति के शव को जापानी तौर तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया, कुछ महीनों पूर्व ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। इस ताजा घटना को जापान में मौजूद पाकिस्तानी इमरान सरकार से सवाल कर रहे है।
पाकिस्तान की अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ‘द न्यूज’ के मुताबिक व्यक्ति का नाम राशीद महमूद खान था, और वे 50 साल के थे। उनका कोई बच्चा नहीं था। राशीद की पत्नी जापान की ही थी। राशीद की पत्नी का किसी पाकिस्तानी या मुस्लिम संगठन से कोई संपर्क नहीं था।
इस खबर का पता उस वक्त चला जब राशीद के एक मित्र नूर अव्वाल ने अस्पताल अधिकारियों संपर्क किया तब अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके मित्र की मौत हो गई है, और उसे जापानी तौर तरीके से अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है।
- Advertisement -
इस मामले को लेकर पाकिस्तानियों में बेहद नाराजगी है। राशीद के दोस्त नूर अवान, आबिद हुसैन, मलिक युनूस, चौधरी अंसार, जैसे वरिष्ठ व्यक्तियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मांग की है कि इस मुद्दे को जापानी सरकार के सामने उठाए। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव,बोले – जीतेंगे 350 से अधिक सीटें
- Advertisement -