बीजेपी – जेडीयू के बीच छिड़ी घमासान में कहीं नीतीश कुमार की कुर्सी न चली जाए ! जानिए पूरी खबर
- Advertisement -
पटना – बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने सहयोगी दल जेडीयू को चेतावनी दी है। संजय जायसवाल ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जेडीयू को गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के साथ ट्वीटर – ट्वीटर खेलना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के साथ जेडीयू के नेता ट्विटर- ट्विटर खेलेंगे तो बिहार के 76 लाख बीजेपी कार्यकर्ता इसका जवाब देना जानते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश की कुर्सी तक का जिक्र कर दिया है।
आपको बता दें कि सम्राट अशोक को लेकर टिप्पणी करने वाले लेखक दया प्रकाश सिन्हा पर लगातार जेडीयू हमलावर है। जेडीयू की मांग है कि दया प्रकाश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पद्मश्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए, जिसे लेकर प्रधानमंत्री को लगातार ट्वीट किया जा रहा है। अब संजय जायसवाल का कहना है कि राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सम्मान को प्रधानमंत्री द्वारा वापस लेना बकवास है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इशारों इशारो में जेडीयू को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गठबंधन के भीतर कुछ समस्या आती है तो गठबंधन के सभी घटक दलों को मिलकर आपस में सुलझाना चाहिए वरना ऐसा ना हो कि हालात बिगड़ जाएं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाए ।
- Advertisement -
संजय जासवाल ने आगे कहा कि उन्होंने दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। और बिहार सरकार को चाहिए कि इस FIR के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करें और फास्ट ट्रैक कोर्ट में तुरंत सजा दिलवाए। जायसवाल ने कहा कि इसके बाद चाहे तो बिहार सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलकर सजायाफ्ता मुजरिम (दया प्रकाश सिन्हा) के पद्मश्री को वापस देने की उठा सकता है।
आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और जनता दल यूनाइटेड लगातार यह मांग कर रही है कि दया प्रकाश सिन्हा से उनका पद्मश्री वापस लिया जाए।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
Bihar MLC Election : राजद-कांग्रेस के गठबंधन में फिर दरार, सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी झुकने को तैयार नहीं
- Advertisement -