एक दिन 81 आतंकवादियों को फांसी देने वाला देश बना सऊदी अरब
- Advertisement -
जेद्दाह- सऊदी अरब ने आंतकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक ही दिन में 81 आतंकवादियों को सूली पर लटका दिया। ये सभी आंतकी आईएसएस, हूती आंतकी संगठन, अलकायदा और अन्य आंकी संगठनों से जुड़े हुए थे। इन लोगों को कई जघन्य अपराध करने का दोषी पाया गया था। खास बात ये है कि यह संख्या इस खाड़ी देश में 2021 में पूरे साल में जितने लोगों को फांसी दी गई थी। आपको बतां दें कि सऊदी अरब पूरे विश्व में अपने कठोर कानूनों के लिए जाना जाता है। हालांकि अब सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद सलमान
अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
जिन लोगों को फांसी दी गई, उनके खिलाफ सऊदी अरब की अदालतों में मुकदमें चले रहे थे । एसपीए के मुताबिक, हर दोषी के मुकदमों की तीन अलग-अलग चरणों में 13 जजों ने सुनवाई की थी। खाड़ी का ये अमीर देश दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा फांसियां दी जाती हैं। 2021 में पूरे साल के दौरान सऊदी अरब में कुल 69 लोगों को फांसी दी गई थी। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार जिन 81 लोगों को फांसी दी गई, उनमें से 73 सऊदी नागरिक थे। 7 यमनी और एक सीरियाई नागरिक है। SPA के मुताबिक, ये बड़े आर्थिक केंद्रों पर हमले की साजिश रचे थे। इनमें से कुछ ने सुरक्षा बलों के सदस्यों की हत्याएं की थी या फिर देश में हथियारों की तस्करी में शामिल थे।
- Advertisement -
सऊदी के गृहमंत्रालय का दावा जारी रहेगी कार्यवाही
सऊदी के गृहमंत्रालय ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सऊदी सरकार का कड़ा रुख जारी रहेगा। मंत्रालय का कहना है कि आतंकवाद को पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए खतरा है। सऊदी अरब पिछले कई साल से कट्टर आतंकवाद और पड़ोसी देश यमन में जारी हिंसा से जूझ रहा है। यमन में सक्रिय हूती विद्रोही अक्सर सऊदी अरब को निशाना बनाते रहे हैं।
- Advertisement -
यह खबर भी पढ़े-
- Advertisement -