RRR की फैन हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन जीरो डार्क थर्टी और इंटरस्टेलर में नजर आई
- Advertisement -
ऑस्कर विनर एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन ने एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर की सराहना की है। उन्होंने जीरो डार्क थर्टी, इंटरस्टेलर, मोस्ट वायलेंट ईयर और द आईज ऑफ टैमी फाइ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
RRR की जेसिका चैस्टेन ने ट्विट्टर पर सराहना की है
जेसिका चैस्टेन की ट्विट्टर पर फिल्म की सराहना की है। उन्होंने लिखा है, ‘आरआरआर को देखना मेरे लिए एक पार्टी जैसा था।’ उन्होंने यह कमेंट वेरियंस फिल्म के पोस्ट पर किया है जो कि आरआरआर को अमेरिका में ऑफिशियली डिस्ट्रीब्यूट कर रही है।
इस पर ट्विटर हैंडल पर उन्हें प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है, ‘जेसिका आपने आरआरआर को एन्जॉय किया यह बात सुनकर हमें खुशी हुई।
- Advertisement -
RRR में राम चरण और जूनियर एनटीआर की अहम भूमिका है
आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर की अहम भूमिका है। यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम नामक दो क्रांतिकारियों के जीवन से भी प्रेरणा ली गई है। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म पिछले वर्ष मार्च में रिलीज हुई थी और इसने कुल 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का ओटीटी प्रीमियर 20 मई 2022 को रिलीज हुआ है। इसके बाद यह पूरे भारत में काफी पसंद की गई।
- Advertisement -
RRR फिल्म को दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन भी मिले हैं
आरआरआर फिल्म की इसके पहले हॉलीवुड के कई कलाकार सराहना कर चुके हैं। इस फिल्म ऑस्कर के लिए भी गई हुई है। आरआरआर को दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन भी मिले हैं।
फिल्म का गाना नाथू-नाथू भी नॉमिनेटेड है। सभी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। फिल्म को जापान में भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को कई अवार्ड शो से उम्मीदें है। इसके पहले राम चरण भी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे है। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार जीत पाती है।
- Advertisement -