कौन है मलाइका अरोड़ा का नया प्यार, सोशल मीडिया पर बवाल
मुम्बई- मलाइका अरोड़ा को मिला नया प्यार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में छुटियाँ मना रहीं हैं और लगातार अपने स्पेन वेकेशन की फोटो और वीडियो शेयर कर रहीं हैं। इस बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप रिलेटेड क्वोट लिखा था। जिसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस को लगा की एक्ट्रेस अपने टूटे हुए रिलेशनशिप को याद कर रहीं हैं। हर बार वेकेशन पर अर्जुन के साथ जाने वाली मलाइका इस बार उनके साथ कौन गया है, ये रिवील नहीं किया है। इस बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी बेचैन हैं। अब मलाइका ने खुद अपने फैंस की इस बेचैनी को शांत कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर कर अपने डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी। उनके मिस्ट्री मैन को देख फैंस दंग रह गए हैं।
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चार तस्वीरों की एक कोलाज शेयर किया. इसी कोलाज में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि,फोटो में उनके मिस्ट्री मैन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। फोटो पूरी तरह ब्लर है, लेकिन इस फोटो को देख मलाइका इंस्टाग्राम यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका की लाइफ में एक नए सख्स की एंट्री हो गई है और वह फिर से डेटिंग कर रही हैं। हालांकि, मलाइका ने अपनी तस्वीरों पर किसी भी तरह का कोई हिंट नहीं दिया है। बता दें कि काफी समय से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के टॉप टॉक कपल रहें हैं। पांच साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने साल 2019 में अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। दोनों कई बार अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में रहे हैं। जहां फैंस भी इस शादी का इंतजार कर रहे थे जहां दुल्हन एक 21 साल के बच्चे की माँ होने के साथ दूल्हे से 12 साल बड़ी है वहीं, अब ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया। ये खबरे तब और भी तेज हो गईं जब मलाइका अर्जुन ने एक साथ ना तो न्यू ईयर पर पार्टी की और ना ही एक दूसरे के बर्थडे में शामिल हुए।