समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिह ने सकलडीहा विधानसभा में किया जनसम्पर्क
- Advertisement -
चंदौली– जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे ही प्रत्याशी अपने लोकसभा क्षेत्रों में लगातार दौरे कर रहे हैं इसी क्रम में चंदौली लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। उन्होंने चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सकलडीहा विधानसभा के विभिन्न गांवो सम्पर्क साधा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उन्होंने बिंद समाज के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित बिंद समाज से जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा चंदौली लोकसभा क्षेत्र विकास से अछूता रह गया है इसलिए सभी समाजों को एकजुट होकर लोकसभा चुनावों में वर्तमान सांसद के खिलाफ वोट करना होगा। वर्तमान सांसद ने चंदौली लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं जबकि वह केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री रहे हैं।
- Advertisement -
इसके अलावा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने नई बाजार में मतदाताओं से जनसम्पर्क साधा और उन्होंने आगामी एक जून को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नरयना में लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और पीडीए एकजुट होकर मजबूती से सत्ता पक्ष के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने फेसुडां में जनसम्पर्क किया। सरसौल बलुआ घाट में निषादराज जंयती के कार्यक्रम हिस्सा लिया।
- Advertisement -