हाथरस हादसा- भगदड़ या साजिश, होगी न्यायिक जांच
- Advertisement -
हाथरस- भोले बाबा नारायण साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साजिश की आशंका भी जताई है। इस आशंका की तह तक जाने के लिए उन्होंने पूरे हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। न्यायिक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी। पुलिस व प्रशासन के रिटायर्ड अधिकारी भी इस जांच कमेटी के सदस्य होंगे। इसका नोटिफिकेशन शासन स्तर से जल्द जारी होगा।
#WATCH | On the Hathras stampede incident, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says “Our priority was to focus on the rescue and operation. A total of 121 devotees have lost their lives. They were from UP, Haryana, MP and Rajasthan. Out of the 121 deceased, 6 were from other states.… pic.twitter.com/XZVGyPoNBh
— ANI (@ANI) July 3, 2024
- Advertisement -
लोग मरते रहे सेवादार भाग खड़े हुए- योगी आदित्यनाथ
हाथरस हादसे के बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि दुखद पहलू यह था कि इस तरह के कार्यक्रम में सेवादार प्रशासन को अंदर घुसने नहीं देते दुघर्टना होने के दौरान और बाद में सेवादारों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन, जब प्रशासन ने घायलों को हॉस्पिटल ले जाने की कार्रवाई प्रारंभ की तो सेवादार वहां से भाग गए। इस पूरी घटनाक्रम के लिए एडीजी आगरा की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित की है। जिसने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। घटना की तह में जाने के लिए कहा गया है। बहुत सारे पहलू हैं, जिनकी जांच अतिआवश्यक है। अब तक राहत-बचाव कार्य को आगे बढ़ाने के बाद हमारी कार्रवाई आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाना, कारणों के बारे में पूछताछ करना और फिर लापरवाही व जिम्मेदारी तय करना है। जिसके लिए एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब कार्रवाई आगे बढ़ रही है। इस मामले ने एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है।
121 लोगों की मौत, 31 घायल,16 जिलों से आए थे लोग
सीएम योगी ने कहा कि सत्संग में भगदड़ से 121 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 121 में से 6 मृतक अन्य राज्यों से थे। ग्वालियर मध्य प्रदेश से 1, हरियाणा से 4 और राजस्थान से एक मृतक था। यूपी के हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, औरैया, बुलंदशहर, पीलीभीत, संभल और लखीमपुर के श्रद्धालु इस हादसे के शिकार हुए हैं। कुल 31 घायल हैं। जिनका अलीगढ़, एटा, आगरा और हाथरस के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी खतरे से बाहर हैं।
योगी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि लोग हादसों में भी राजनीति ढूंढते हैं, उनकी फितरत है चोरी भी सीना जोरी भी। सज्जन के फोटो किसके साथ हैं, उनके राजनीतिक संबंध किनके साथ जुड़े हुए हैं, रैलियों के दौरान भगदड़ कहां मचती थी और कौन उसके पीछे थे, उसकी तह में जाना जरूरी है। जो लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं, उसका पता लगाया जाएगा।
- Advertisement -
- Advertisement -