Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

चंपई सोरेन को हटाकर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखण्ड के मुख्यमंत्री!

0 510

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

रांची- हेमंत सोरेन रांची में इंडी गठबंधन विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री  बनेंगे। मीटिंग में उन्हें गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। चंपई सोरेन को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाए जाने की चर्चा है।

राज्यपाल से मिलने का मांगा  समय

झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार शाम 7:15 बजे मिलने का समय मांगा है। राज्यपाल के चेन्नई से लौटने के बाद चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन और कांग्रेस के कुछ नेता राजभवन जाएंगे। चर्चा है कि चंपाई सोरेन इस्तीफा दे देंगे और हेमंत सोरेन नए सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए दावा पेश करेंगे।

- Advertisement -

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम चंपई सोरेन को बार-बार अपमानित किया। उन्होंने विधायक दल की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम चंपई को विधायक दल के नेता हैं और उन्हें किनारे बिठाया गया है।बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा चुनाव के दौरान हुए इंडिया एलायंस की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम चंपई को मंच में किनारे कर दिया गया। कल्पना सोरेन का पार्टी में कोई पद नहीं था लेकिन वह मंच में बीच में रही। यहां तक की चंपाई सोरेन के भाषण के बीच में ही झामुमो नेता मंच से उठ कर जाने लगते थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More