बिग बॉस में अनिल कपूर ने जमाया झक्कास रंग
- Advertisement -
मुम्बई- बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 की शुरुआत हो चुकी है, और इस बार सलमान ने बिग बॉस ओटीटी की ज़िम्मेदारी नहीं संभाली बल्कि उनके जगह इस बार बॉलीवुड के मस्त मौला झक्कास कपूर यानि की अनिल कपूर ने ली है बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियम की शानदार शुरुआत हो चुकी है और झक्कास स्टाइल में अनिल कपूर ने भी सीज़न की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार, 21 जून को प्रीमियर की रात सभी 16 कंटेस्टेंट्स शो में चार चाँद लगाने आ गए हैं।
- Advertisement -
इस बार के कंटेस्टेंटों के लिस्ट में लव कटारिया (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) , नीरज गोयत (बॉक्सर) , सना मकबूल (एक्ट्रेस) , साई केतन राव (एक्टर) , पौलोमी दास (एक्ट्रेस) , अरमान मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) , पायल मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) , कृतिका मलिक (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ) , शिवानी कुमारी (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) , सना सुल्तान (एक्ट्रेस) , दीपक चौरसिया (पत्रकार) , चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल) , विशाल पांडेय (सोशल मीडिया सेंसेशन),रणवीर शौरी (एक्टर), मुनीषा खटवानी (टैरो कार्ड रीडर) हैं
आपको बता दे कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3′ के घर में ड्रेगन, यूनिकॉर्न, ताले, चाभियां ये सबकुछ हैं और कुछ योद्धा भी होंगे, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही ये लोकप्रिय रियलिटी शो 21 जून से JioCinema पर स्ट्रीम हो रहा है। मेकर्स ने दर्शकों से नॉन-स्टॉप 24/7 ड्रामा का वादा किया है। शो रोजाना जियो सिनेमा ऐप पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और इसके लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।
- Advertisement -