Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

बिग बॉस कंटेस्टेंटो ने सुनाई अपनी लाइफ स्टोरी

0 1,336

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 में हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है , जो व्यूअर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच में डिस्कशन की वजह बन ही जाती है। ऐसे में 27 जून को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दीपक चौरसिया जो पेशे से पत्रकार है और बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी वे घर में माहौल बनाने के लिए एक टॉक शो करते दिखें, जिसमे सबसे पहले यूट्यूबर अरमान मालिक की पहली पत्नी पायल मालिक से पूछा गया की उनका क्या रिएक्शन था जब अरमान कृतिका के बारें में उन्हें पता चला तो? तो पायल ये बताते हुए भावुक हो गई की उन्हें शुरुआती दिनों में बहुत बुरा फील होता था, क्योंकि उन्होंने अरमान से शादी करने के लिए अपना घर  परिवार सब छोड़ दिया था, लेकिन जब कृतिका और अरमान शादी कर के आ गए, तो वे हताश हो गई लेकिन वे लौटती भी तो कहां साथ ही उन्होंने बताया की वे अरमान से बहुत प्यार करती हैं, इसलिए उन्होंने हालात से समझौता कर लिया।

सना मकबूल ने भी सुनाई अपनी दास्तान

- Advertisement -

बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 की डीवा कही जाने वाली सना मकबूल ने बताया की उन्हें कोविड के समय चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया था जिससे उनके लिप्स पर उन्हें 120 टांके लगे थे , इस घटना से उभरने में सना को सालों लग गए , दाग समझ ना आए इसके लिए उन्होंने फिलर्स करवाने के कोशिश की लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया क्योकि उससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता , सना ये बताते हुए भावुक हो गई और रो बैठी, जिससे सारे घर वाले भी भावुक हो गए , सना ने ये भी बताया की उनका लिवर भी इंफेक्टेड है जबकि उन्होंने कभी शराब का सेवन नहीं किया लेकिन उन्हें सही टाइम पर पता चल गया तो ट्रीटमेंट चल रहा है।

अब शो में दिखाए गए इन क्लिप्स को देख कर जनता और सोशल मीडिया यूजर्स अरमान मालिक को ट्रोल वही पायल को सांत्वना दे रहे हैं साथ ही सना की स्टोरी जान कर लोग उन्हें ब्रेव और स्ट्रॉन्ग गर्ल बोल कर उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More