बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा में उफान, 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
- Advertisement -
पटना – भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात खतरे के निशान से ऊपर पर आ गए हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चुनौती खड़ी हो गई है, तो मौदानी इलाकों में बाढ़ (Flood in Bihar) का कहर है। उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों राज्यों में नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और घरों में पानी भर गया है। लोग पलायन को मजबूर हैं।
बिहार के तटवर्ती जिलों में 22 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ (Flood in Bihar) की चपेट में आ गई है। राज्य में 12 जिले ऐसे हैं, जहां से गंगा गुजरती है। बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार के दियारा इलाके के सैकड़ों गांव जलमग्न हैं और हजारों की आबादी प्रभावित है। राजधानी पटना से सटे दानापुर के कई गांवों में पानी घुस गया है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
ठीक से हो बाढ़ से नुकसान का आंकलन -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- Advertisement -
- Advertisement -
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को आरा और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘बाढ़ से प्रभावित (Flood in Bihar) इलाकों में हुई क्षति का आंकलन ठीक से होना चाहिए। किसानों की धान रोपनी के नुकसान का भी आंकलन कराया जाए। अधिकारी-कर्मचारी, पीड़ित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के सबकी सहायता करें।’
यूपी के 23 जिलों में 5 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 13.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 154% अधिक है। UP के 23 जिलों के 1,243 गांवों में 5 लाख 46 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। सिंचाई विभाग ने बताया है कि बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जिले में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसी तरह औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और प्रयागराज में यमुना भी खतरे के निशान के ऊपर है।
इसे भी पढ़े – किसान आंदोलन – कितना नुकसानदायक साबित होगा भाजपा के लिए यूपी विधानसभा चुनावों में किसानों की भूमिका – Thejantarmantar
- Advertisement -