Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

बनारस में बोली प्रियंका – जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता, तब तक हम लड़ते रहेंगे।

0 339

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

बनारस – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने लखिमपुर में कुचले गए किसानों के न्याय के लिए बनारस में न्याय रैली की। अपने संबोधन की शुरूआत प्रियंका ने माता दुर्गा के आह्वान कर किया। इस देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने लखीमपुर में अपनी गाड़ी के नीचे छह किसानों को कुचल दिया, और यहां के मुख्यमंत्री उस मंत्री के बचाव में पूरी ताकत झोंक दिया है। हमारे प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आगे कहा कि किसानों के इस नरसंहार के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी  जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा जब  मैंने पीड़ित परिवारों से मिलने वहां जाने की कोशिश की तो रास्ते में हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन दूसरी तरफ अपराधी को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकला। अपराधी को निमंत्रण भेजा कि आकर हमसे बात करिए। क्या किसी देश में ऐसा देखा है कि किसी अपराधी को पुलिस निमंत्रण दे।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने और क्या कहा –

जब किसान नक्षत्र सिंह के घर गई तो परिवार ने बताया कि उनका बेटा सीमा सुरक्षा बल में दाखिल हुआ है। जब मैं रमन कश्यप पत्रकार के घर गई तो बताया गया कि उन्हें जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वे सच का वीडियो बना रहे थे। सभी परिवारों ने कहा कि उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। क्योंकि हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है।

- Advertisement -

Priyanka Gandhi

- Advertisement -

प्रियंका गाधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि  देश नष्ट हो रहा है, इस बात को आप सब लोग पहचानिए। सच्चाई क्या है और उसे बोलने से डर क्यों रहे हैं? समय आ गया है। चुनाव की बात नहीं है, अब देश की बात है। यह देश आपका देश है। भाजपा के नेताओं, मंत्रियों और प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है।

अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे और उनकी राजनीति में उलझें रहेंगे तो आप कुछ नहीं बचा पाएंगे। आपको जो आंदोलनकारी और आतंकवादी कहते हैं, उनको न्याय देने के लिए मजबूर करिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जेल में डालिए और मारिए, लेकिन हम डरेंगे नहीं।

Priyanka Gandhi

जब तक वह गृह राज्य मंत्री इस्तीफा नहीं दे देता है हम चुप नहीं बैठेंगे। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, हमने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, हम किसी से नहीं डरेंगे।

सिर्फ एक सवाल अपने मन से पूछिए। सात साल से जबसे यह सरकार आई है आपके जीवन में तरक्की हुई है कि नहीं हुई है। यदि नहीं हुई है तो हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़िए और जब तक परिवर्तन न हो संघर्ष करते रहिए।

इसे भी पढ़े –

फ्री बिजली के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा, लोग नहीं आएंगे झांसे में- कांग्रेस

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More