अखिलेश के गढ़ में पहुंची शिवपाल की रथयात्रा , सत्ता परिवर्तन की अपील की, कहा – बीजेपी के गलत नीतियों से जनता है परेशान
- Advertisement -
लखनऊ – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रथयात्रा शुरू कर दी है। प्रसपा सुप्रीमों शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अपने भतीजे अखिलेश यादव के गढ़ और संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में रथयात्रा लेकर पहुंच गए। सठियांव में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देर रात फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। मऊ से यह रथयात्रा आजमगढ़ पहुंची। 14 नवम्बर को भंवरनाथ, कंधरापुर, होते हुए रथयात्रा अतरौलिया जाएगी। जहां जनसभा को शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) संबोधित करेंगे। फिर अंबेडकरनगर के लिए रवाना होंगे।
आजमगढ़ में पहुंची रथयात्रा के दौरान शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए यह रथयात्रा निकाली है। भाजपा की गलत नीतियों से UP की जनता परेशान है। सरकार ने अपने वादे भी पूरे नहीं किए। जगह-जगह इस रथयात्रा को समर्थन मिल रहा है। 12 अक्टूबर को निकाली गई यह रथयात्रा अब तक 65 जिलों में जा चुकी है। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने चुप्पी साधी। कहा कि जीतने वाली सीटों पर प्रत्याशी उतारें जाएंगे।
- Advertisement -
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि चुनाव से पूर्व योगी सरकार ने जो वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं किया। नौजवानों को न तो नौकरी मिली और न ही किसानों को राहत। डीजल, पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। कोरोना के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवा नहीं मिली। आज भी अस्पतालों में दवा नही है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
सलमान खुर्शीद की किताब से उठा राजनीतिक तुफान – कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और आईएसआईएस से की
- Advertisement -