अरुणाचल में नाम बदलने के बाद चीनी ड्रैगन की एक और घटिया हरकत, गलवान घाटी से बोला नहीं देंगे एक इंच जमीन
- Advertisement -
नई दिल्ली – भारतीय राज्य के अरुणाचल प्रदेश में नाम बदलने और भारतीय संसदों को पत्र लिखने के बाद 2022 की शुरूआत होते ही चीनी ड्रैगन ने एक और शर्मनाक हरकत की है। चीन ने लद्दाख की गलवान घाटी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चीनी सैनिक नए साल की बधाई देते नजर आ रहे हैं साथ ही भारतीय सीमा के पास मौजूद ये चीनी सैनिक कह रहे हैं कि हम देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। इनके पीछे पहाड़ी पर लिखा है, ‘कभी भी एक इंच जमीन नहीं देंगे।’
चीन ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें चीनी झंडे को तिब्बत के बर्फीले इलाके में एक ड्रोन से फहराया जा रहा है। चीनी सैनिक नए साल की बधाई दे रहे हैं। भारत और चीन के बीच पिछले कई महीने से लद्दाख में विवाद बना हुआ है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून 2020 गलवान घाटी भीषण खूनी झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, वहीं चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या 5 ही मानता है।
In the Galwan Valley near the border with #India, under the characters “Never yield an inch of land,” PLA soldiers send new year greetings to Chinese people on January 1, 2022. pic.twitter.com/NxHwcarWes
— Global Times (@globaltimesnews) January 1, 2022
- Advertisement -
इस झड़प के दौरान चीन के कमांडर समेत कई जवान घिर गए थे। यही नहीं जब भारतीय सैनिक भारी पड़ने लगे तब चीनी सेना ने और सैनिकों को बुला लिया। मौजूदा हालात ये है कि दोनों ही तरफ से अभी भी करीब 50-50 हजार सैनिकों की तैनाती है।
- Advertisement -
इससे पहले अभी चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय इलाकों के नाम बदल दिए थे। चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की है। इन्हीं नामों का इस्तेमाल अब चीन के आधिकारिक नक्शे में किया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन का यह ताजा कदम हाल ही में भारतीय इलाके पर उसके दावे को और ज्यादा तेज करने से जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़े –
RJD नेता तेजप्रताप पर रोसड़ा थाने में केस दर्ज, गलत शपथ पत्र देने का है आरोप
- Advertisement -