सीट बंटवारे को लेकर सपा ने किए 6 दलों के साथ बैठक, सीटों का फॉर्मूला तय
- Advertisement -
लखनऊ – यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) की लखनऊ में बड़ी बैठक हुई, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सभी सहयोगी पार्टियों से मुलाकात कर शीट शेयरिंग पर चर्चा की। इसके बाद साफ हो गया है कि कि सपा 6 पार्टियों के साथ विधान सभा चुनाव में उतर रही है।
अखिलेश के बैठक में 6 दलों के नेता हुए शामिल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- शिवपाल यादव और आदित्य यादव
2. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- ओमप्रकाश राजभर और अरविन्द राजभर
3. आरएलडी- डॉ मसूद, प्रदेश अध्यक्ष
4. महान दल- केशव देव मौर्य
5. जनवादी पार्टी- संजय चौहान
6. अपना दल (कमेरावादी)- कृष्णा पटेल
- Advertisement -
बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने सोनेलाल पटेल की पत्नी और अपना दल (कमेरावादी) की नेता कृष्णा पटेल को सेंट्रल चेयर पर बिठाकर सम्मान और संदेश देने का काम किया
सपा अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ने आज गठबंधन दलों की आयोजित बैठक में स्व.सोनेलाल पटेल जी की पत्नी कृष्णा पटेल जी को सेंट्रल चेयर पर बिठाकर सम्मान और संदेश देने का काम किया है ,
श्री अखिलेश यादव जी सबको सम्मान देते हैं और सबकी भागीदारी की बात के साथ अमल भी करते हैं! pic.twitter.com/alJDo8syjU
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) January 12, 2022
- Advertisement -
बैठक में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी शामिल हुए और सीट शेयरिंग पर चर्चा की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) आगामी विधान सभा चुनाव में जसवंतनगर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. शिवपाल यादव ने लखनऊ में अखिलेश यादव से घर पहुंचकर मुलाकात की और सीट शेयरिंग पर चर्चा की
- Advertisement -