बॉयफ्रेंड यश कटारिया को लिपलॉक करती नजर आई भूमि पेडनेकर, देखें विडियो
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बी-टाउन में अपने नए अफेयर के चलते हैडलाइन्स में हैं। बी-टाउन में भूमि को लेकर नए-नए गॉसिप्स हो रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में भूमि पेडनेकर का कथित किसिंग वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक्ट्रेस कथिततौर पर एक मिस्ट्रीमैन को लिप किस कर रही थीं। इस वीडियो के लीक होने के बाद हंगामा बरपना तो लाजिमी था और वो बरपा भी। सब जगह चर्चा थी कि यह शख्स कौन है जिसके साथ भूमि पेडनेकर का किसिंग वीडियो वायरल हुआ। जी हां, इनका नाम यश कटारिया बताया जा रहा है।
कौन है यश कटारिया
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड यश कटारिया का है। जो पेशे से बिल्डिर हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश रिलेशनशिप में हैं। हालांकि भूमि और यश की ओर से इस वायरल खबर पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। यश पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह इंडिया बेस्ड कारोबारी हैं। वह रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के साथ भी कई बार नजर आए हैं। वहीं यश कटारिया का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है।
लिपलॉक वाला विडियो वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी 2023 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बीटाउन के तमाम सेलेब्स आए। अजय देवगन, काजोल, करीना, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, दिशा पटानी, कृति सेनन से लेकर शनाया कपूर समेत तमाम सितारों ने शिरकत की थी । इस दौरान भूमि पेडनेकर भी गोल्डन साड़ी में स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। इस पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तैरने लगा जिसमें भूमि पेडनेकर और यश का लिपलॉकमूमेंट कैद हो गया।
दरअसल पार्टी खत्म होने के बाद जब भूमि पेडनेकर निकल रही थी, तो उसी समय यश कटारिया और भूमि पेडनेकर गाड़ी में एक दूसरे को किस करते नदर आए।