Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

जहीर इकबाल की हुई सोनाक्षी सिन्हा, दोनों भाई नहीं पहुंचे शादी में!

0 6,149

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- एक दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के बेहद चर्चित कपल सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल 23 जून को आख़िरकार लीगली भी एक दूसरे के हो गए। फाइनली दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज किया , और हमेशा हमेशा के लिए एक – दूसरे के हो गए । दोनों ने शादी के बाद अपने दोस्तों और सगे सम्बन्धियों के लिए वेडिंग पार्टी भी रखी है, जिसमें उनके कुछ रिश्तेदार और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को इनवाइट किया गया है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का ग्रैंड रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रखा गया है.

- Advertisement -

अपनी वेडिंग पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा लाल रंग की रेशम की साड़ी में नजर आईं। जहां उनकी मांग में सिंदूर भी है और उन्होंने हरे और सोने का खूबसूरत हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी हुई थीं। उनके बालों का जूडा गजरे से सजा। वंही जाहिर ने वाइट कलर का कुर्ता पहन रखा था। पार्टी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस के सास-ससुर यानी जहीर इकबाल के माता-पिता ने शुरुआत में ही एंट्री की। जाहिर के पेरेंट्स ने वाइट कलर की ऑउटफिट वियर कर राखी थी और दोनों की ट्विनिंग काफी अच्छी लग रही है.लड़की के माता – पिता यानि शत्रुध्न सिन्हा ब्लू धोती कुर्ते में और पूनम सिन्हा गोल्डन क्रीम वाइट शरारा में दिखें।
सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल शादी
अनिल कपूर भी इस पार्टी में बेहद खास लुक में नजर आए। 67 साल की उम्र में ऑल ब्लैक लुक में अनिल कपूर ने तो पूरी महफिल ही लूट ली. वंही चंकी पांडे ब्लू शूट में नजर आये। सोनाक्षी जहीर पर प्यार लुटाने रेखा वाइट-गोल्डन साड़ी में पहुंची।
कपल को ब्लेसिंग देने के लिए काजोल भी ब्लैक-गोल्डन सिल्क साड़ी में पहुंची वंही इस वेडिंग पार्टी में चार चाँद लगाने हुमा कुरैशी ने वाइट कलर की ड्रेस वियर की तो हीरा मंडी में सोनाक्षी के साथ काम कर चुकी संजीदा शेख पर्पल साड़ी गाउन में और अदिति राव हैदरी ग्रीन यलो कलर के शरारा में दिखीं। इन हसीनाओं के साथ-साथ तब्बू की पिंक सूट में वंही शायरा बानो ग्रीन सूट में लोगो का ध्यान खींचा। कामयाब शादी के टिप्स देने ब्लैक ऑउटफिट में ट्विन्निग करते हुए विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ के साथ पहुंची
इस वेडिंग रिसेप्शन में बेस्टफ्रेंड हनी सिंह भी ब्लू चेक शूट में पहुंचे, पार्टी में डीजे गणेश भी इनवाइटिड है। वह पार्टी में परफॉर्म करेंगे। खबरों के मुताबिक इस ग्रेंड पार्टी में 1000 लोगों को इनवाइट किया गया है। ये पार्टी सुबह 4 बजे तक चलने वाली है।

सोनाक्षी की शादी में नहीं दिखे भाई

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाई लव सिन्हा नजर नहीं आए। सोनाक्षी की फूलों की चादर भी साकिल सलीम ने पकड़ी थी। अब सवाल उठ रहे हैं आखिर लव सिन्हा अपनी बहन की शादी में  क्यों नहीं आए। लव सिन्हा ने मीडिया के  सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें एक-दो दिन का टाइम चाहिए फिर वह सारे सवालों के जबाव मीडिया को देंगे। अब सभी को इंतजार है कि आखिर लव सिन्हा क्या रिवील करेंगें।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More