Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

घर वाले जिसे चाहते थे उसकी नहीं, इसकी हुई बिग बॉस से छुट्टी

0 465

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- बॉस ओटीटी 3′ की शुरुआत 21 जुलाई से हुई थी।सलमान की जगह, अनिल कपूर बिग बॉस का नया सीजन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस में पहला एक एलिमिनेशन देखने को मिला। नीरज गोयत इस शो से बाहर हो गए। आपको बता दें बीतें दिनों घरवालों ने नॉमिनेशन की आड़ में एक दूसरे से जम कर अपनी खुन्नस निकाली और खाना के उपर खूब लड़ाइयाँ की । जनता के एजेंट या यूँ कहें स्पेशल कंटेस्टेंट के द्वारा नॉमिनेट किये हुए सदस्य जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी और हरियाणा के बॉक्सर नीरज गोयत को शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे।
दोनों कंटेस्टेंट के परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर खूब वोट अपील की जा रही थी। साथ ही घर वालों को भी दोनों नॉमिनेटेड सदस्यों में से कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर चुनने को बोला गया की कौन घर से बेघर हो जाना चाहिए , जिसमें ज़्यादातर घर वालों ने शिवानी कुमारी को घर से बाहर करना चाहा, 14 कंटेस्टेंट में से 9 कंटेस्टेंट ने शिवानी के खिलाफ वोट करते हुए ये बताया कि शिवानी जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं बिग बॉस के घर में रहने के लायक नहीं हैं क्योकि वें बहुत ही इममैच्योर हैं और वंही नीरज गोयत को सेफ किया , लेकिन बिग बॉस के दर्शकों के वोटिंग के हिसाब से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पहला एविक्शन हुआ और बॉक्सर नीरज गोयत शो से बाहर हुए।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More