Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

ये रिश्ता की अक्षरा उर्फ़ हिना खान को हुआ ब्रैस्ट कैंसर

0 1,461

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- ये रिश्ता क्या कहलाता से घर – घर में पॉपुलर हुई अक्षरा उर्फ़ हिना खान जो बिग बॉस , खतरों के खिलाड़ी और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर के ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं। हिना खान ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। 28 जून को हिना ने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला  है। जिसमें अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। जिससे उनके फैंस चौक गये हैं।

- Advertisement -

हिना ने पोस्ट में लिखा कि – सभी को नमस्कार ! कई ऐसी अफवाहें आई थीं। जिसपर मैं बात करना चाहती हूं। मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ एक जरूरी बात करना चाहती हूं। जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।
हिना ने आगे लिखा है। वे इस गंभीर बीमारी का ट्रीटमेंट करा रही हैं, और वह अब ठीक हैं। उन्होंने लिखा- मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, डेडिकेटेड , निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है, और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं। आगे हिना ने अपने फैंस से इस बारे में गोपनीयता रखने की अपील की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैंसर की इस लड़ाई में फैंस से सपोर्ट मांगा है। और कहा कि वे दुआ करें कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। बीते दिनों उनके बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं। और इसके कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने ये खुलासा करते फैंस को हैरत में डाल दिया है। हिना के पोस्ट डालते ही फैंस कमैंट्स बॉक्स में जल्दी ठीक होने और उनकी बेहतरी के लिए गुड विशेज देने लगे है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More