Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

आयुष्मान खुराना ने किया टीम इंडिया के ट्रोलर्स पर पलटवार

0 1,183

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई-  29 जून को भारत ने वर्ल्ड कप टी 20 जीता, जहां फाइनल मैच में बैट्समैन से लेकर बॉलर्स, सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया और अपने देश के साथ साथ पूरे विश्व का दिल जीता। पूरा भारत खुशी से छाती चौड़ी कर अपने खिलाड़ियों पर गर्व कर रहा है और उनका मनोबल बढ़ा रहा और सोशल मीडिया पर तो यूजर्स “मैन इन ब्लू , टीम इंडिया चैंपियंस, वर्ल्ड चैंपियंस ” जैसी उपाधियां के हैस टैग्स दे कर ट्रेंड करा रहें।
इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जो अपनी बेहतरीन लिखने के लिए भी जाने जातें हैं उन्होंने 30 जून अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जहां उन्होंने इंडियन प्लेयर्स के प्रदर्शन अच्छे नहीं कर पाने पर आए~दिन होने वाली ट्रोलिंगस पर एक बहुत प्यारी कविता लिखी, जिसमे उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब तो दिया ही साथ ही भारत एक विभिन्न धर्मों वाला देश और विभत्ता में एकता रखने वाला देश है ये याद दिलाया।
आयुष्मान ने अपने वीडियो में कहा की

सेमी फाइनल में Kohli के मुंह से निकला था Ben Stokes,
तब तो आलोचकों ने लगा दिये थे सारे चोक्स ।
और ये फाइनल में दिखा दिया,
लेजेंड ने अपना Virat रूप।
समझो प्यारे यही तो है ,
जीवन छांव और धूप।
Pandya को भी पिछले दो महिने से बहुत कुछ कहा सुनाया,
आखिरी ओवर में फिर उसी ने तो जलवा दिखाया।
और मूछें हो तो Hardik जैसी हो वरना ना हों ,
और बोलिंग फिगर्स हो तो Bumrah जैसी हों वरना ना हों,
और Axar
में और मेरी तन्हाई Axar ये बातें करती हैं कि,
अगर Miller का कैच SKY ने लपका ना होता तो क्या होता?
होता है ब्रो होता है…
जीत में सबका साथ होता है,
मजा तो तब है जब हम भारतीय हार में भी अपने खिलाड़ियों के साथ शामिल हों..
जिंदगी के उतार~चढ़ाव को समझने में कामिल हों,
नहीं तो Sharmajee का बेटा ऐसे ही नहीं कहता ~
“आगे डालेगा तो देगा मैं”
इस टीम का हर खिलाड़ी देश के लिए खेला है।
Arshdeep से अगर कैच छूटे तो उसे देशद्रोही ना कहें,
Shami अगर उपर वाले को याद कभी पिच पर करे,
तो उसे लगा ले गले..
इस टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख हैं
और ये सब भारतीय दिखें ।
इंडिया ~ इंडिया
19 नवंबर का जख्म अब तुमने भर दिया ।।

- Advertisement -

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान की इस प्यारी कविता ने यूजर्स को सोचने पर तो जरूर मजबूर कर ही दिया और साथ ही सबका दिल जीत लिया ।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More