बिग बॉस के सबसे बड़े और अहम नियम का उलंघन करते हुए अरमान मालिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा
- Advertisement -
मुंबई- बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है , इस सीजन के कंटेस्टेंट हमेशा कोई ना कोई विवाद खड़े करते रहते हैं। इस रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया । अरमान मालिक ने घर के सबसे बड़े नियम का उलंघन किया , आखिर क्यों तो बात इस हद तक बढ़ने का कारण कंटेस्टेंट विशाल पांडे ने अपने दोस्त लवकेश कटारिया से अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की तारीफ कर दी । कृतिका की तारीफ में उन्होंने कहा ” मैं एक बात के लिए गिल्टी हूं, कृतिका भाभी मुझे सुंदर लगती है, लेकिन अच्छे वे में बोल रहा हूं। ”
बात तब ज्यादा बढ़ गई जब इस बात को वीकेंड के वार में एलिमिनेट सदस्य पायल मालिक (अरमान मालिक की पहली पत्नी) ने अनिल कपूर और घर वालों के सामने उठाया । ये बात जानते ही अरमान आग बबूला हो गए और जब विशाल अपना पक्ष रखने लगे तो उनकी एक बात ना सुनी , उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना के बाद बिग बॉस के व्यूअर्स दो ग्रुप्स में बंट गए। जहां अरमान के फैंस अरमान के साथ खड़े दिखें वहीं कई ऐसे लोग थे जिनका मानना था कि विशाल के साथ गलत हुआ और अरमान को सजा मिलनी चाहिए
- Advertisement -
बिग बॉस की प्रतिक्रिया
बिग बॉस ने इस थप्पड़ कांड के बाद एक्टर रणवीर शौरी, पत्रकार दीपक चौरसिया और युटुबर लवकेश को कन्फेशन रूम में बुलाया और इस मामले पर उनकी राय जाननी चाही । जहां इन तीनों ने आपसी सहमति पर घर में हुए हिंसा को स्पेशल केस का दर्जा दिया और ये कहा की किसी भी पति के लिए ऐसे गुस्सा करना लाजमी है ।अनिल कपूर ने भी घर में मौजूद फीमेल कंटेस्टेंटो से पूछा तो सबने ये माना की अरमान का गुस्सा करना सही है। वहीं अन्य घरवालों से पूछा अरमान मलिक की इस हरकत के बारे में आपको क्या लगता है ? तो ज्यादातर घरवाले इस बात से सहमत थे कि स्थिति ऐसी थी कि अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को थप्पड़ मारना एक तरह से जायज था।
नॉमिनेट हुए अरमान मलिक
अनिल कपूर ने घरवालों की राय और बिग बॉस के सबसे बड़े नियम के उलंघन पर सोच विचार कर फैसला सुनाया कि अरमान मलिक ने विशाल पांडे पर वायलेंस करके बॉन्ड तोड़ा है। इसलिए उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जाएगा। यानी हर हफ्ते वो बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट रहेंगे।
- Advertisement -