Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

कौन होने वाला है बिग बॉस ओटीटी से बाहर!

0 1,013

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ नॉमिनेशनबिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का पहला नॉमिनेशन 24 जून को यानि की कल हुआ। घरवालों ने नॉमिनेशन की आड़ में एक दूसरे से अपनी खुन्नस निकाली और जम कर वोट आउट किया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया कुछ इस तरह कराई गई , बिग बॉस ने एक -एक कर के घरवालों को एक्टिविटी रूम में बुलाया और उन्हें किन्हीं दो सदयस्यों को नॉमिनेट करने को बोला गया, बारी – बारी से सभी सदस्य आके दो लोगो को घर से बाहर जाने के लिए चुना।
दरअसल कंटेस्टेंट के किए हुए वोटों के हिसाब से दीपक चौरसिया और रणवीर शौरी नॉमिनेट होने वाले थे. लेकिन बिग बॉस ने इस प्रक्रिया में अपना गेम खेल कर पूरा गेम ही पलट दिया। बिग बॉस के हर सीजन में कुछ नया तड़का होता है तो इस बार के सीज़न में 16 कंटेस्टेंटो में से एक कंटेस्टेंट को घर का एजेंट बनाया गया है , जिसे ऐसी जानकारियां दी जाएँगी जो बाकी के कंटेस्टेंटो को नहीं मिलेंगी। साथ ही साथ उस एक कंटेस्टेंट को इम्युनिटी भी मिलेगी , तो जब सभी कंटेस्टेंटो ने नॉमिनेट कर दिया उसके बाद उस 1 स्पेशल कंटेस्टेंट के द्वारा नॉमिनेट किये हुए दोनों सदस्यों को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर दिया , जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी और हरियाणा के बॉक्सर नीरज गोयत को शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया।
आपको बता दे कि वह स्पेशल कंटेस्टेंट यानी जनता की एजेंट’ बनी हैं – सना सुल्ताना। वंही दूसरी तरफ दोनों कंटेस्टेंट के परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर खूब वोट अपील की जा रही है। अब शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में से किसे जनता सबसे ज्यादा वोट देती हैं, और किसे पहले ही हफ्ते शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More