बिग बॉस में फुल ड्रामा- शिवानी, पौलमी में हुई भिड़ंत , रणवीर को मांगनी पड़ी माफी
- Advertisement -
मुम्बई- बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 की शुरुआत 21 जून से हुई है। और आए दिन कोई ना कोई टास्क होते रहते हैं, जो घरवालों की यूनिटी और शो को लेकर उनका डेडीकेशन दोनों ही भांपने का मौका ऑडियंस को देता है। 28 जून को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में एक टास्क ऐसा हुआ जिससे पूरे घर में उथल- पुथल मच गई। बिग बॉस ने घर वालों के सामने एक विशिंग कुआं टास्क ले कर आए, जिसमे घर वालों को उस कुआं के सामने जा कर अपनी इच्छाएं बतानी होगी और उस इच्छा को पूरा करवाने के लिए उन्हें बाकी घरवालों में से किसी का भी कोई पर्सनल समान कुआं को लाकर देना होगा, घरवाले wishing well से अपनी मुराद पूरी करवाने के लिए बारी बारी से एक्टिविटी एरिया में अलार्म बजने पर जाने लगें, जिसमे पहली सफलता रणवीर शौरी को मिली, उनके बाद लवकेश, अरमान और विशाल को मिली आखिरी अलार्म की अनाउसमेंट होने के साथ ही कानपुर की शिवानी और टीवी एक्ट्रेस पौलिमी दोनों कुएं के पास जाने के लिए भागी लेकिन इस भागा-दौड़ी में पौलिमी गिर गई साथ ही थोड़ी जोखिम भी हो है, इससे नाराज हुई पौलिमी ने शिवानी को बहुत गालियां दी और गुस्से में यहां तक बोल दिया की या तो ये रहेगी इस शो में या तो मैं।
- Advertisement -
रणवीर को मिली सजा
बिग बॉस के कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को घर वालों से माफी मांगनी पड़ी। हुआ यूं कि रणवीर ने 14 घर वालों में सबसे पहले जा कर विशिंग वेल टास्क को पूरा किया, लेकिन बिग बॉस के ये अनाउंस करने पर की अभी विशिंग वेल पूरी तरह खुश नहीं हुआ और वह सिर्फ 3 लोगों की ही विश पूरी करेगा। बाकी के दो घर वालों को पनिशमेंट मिलेगी। इस पर विशिंग वेल के पास जा कर जिन तीन कंटेस्टेंट ने विश मांगी थी, वे सजा के तौर पर रणवीर और शिवानी का नाम लेते हैं। जिससे इन दोनों को लिविंग रूम के कुएं के चक्कर लगा कर, अपने कान पकड़ कर माफ़ी मांगनी थी। जिस टास्क को ग्रेसफुली रणवीर ने तो किया। लेकिन शिवानी ने बेहोश होने का ड्रामा किया और ये सज़ा टास्क भी रद्द हो गया, जिससे विशिंग वेलl टास्क पर सीधा प्रभाव पड़ा और किसी घर वाले की विश पूरी नही हुई।
- Advertisement -