Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

इस तारीख को जहीर इकबाल से सिविल मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

0 7,349

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर रही हैं। इनकी शादी की खबरें काफी पहले से बॉलीवुड के गलियारों में गूँज रही थी । अब एक ऑडियो नोट के ज़रिये सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी करने की खबर दी। जिसमें उन्होंने एक ऑडियो इनवाइट दिया है।  इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते हैं ‘आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे’। बॉलीवुड के ये  कपल करीब सात साल के रिलेशनशिप को शादी में तब्दील करने जा रहे हैं।

आख़िर कैसे होगी इंटर – रिलिजन शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो , 23 जून को ये कपल पहले रजिस्टर्ड मैरिज करेगा, और उसके बाद वेडिंग पार्टी करेगा जिसमे इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। सोनाक्षी और जहीर के इस खूबसूरत दिन में चार चाँद लगाने के लिए पार्टी में कई सेलेब्स शामिल होंगे, जिसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं.
सोनाक्षी के बेहद पुराने दोस्त हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा। उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें। ’आपको बता दें हनी सिंह और सोनाक्षी ने दो म्यूजिक वीडियो ‘देसी कलाकार’ और ‘कलास्टार’ में साथ में काम किया है, और दोनों सॉन्ग सुपरिहट हुई।

- Advertisement -

पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बेटी की शादी को लेकर बयान

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी इकलौती बेटी सोनाक्षी की शादी को खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा है कि उनकी खुशी उनकी बेटी की खुशी में ही है और उनकी बेटी ने जो भी फैसला लिया है वो उससे खुश हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आज कल के बच्चे फैसले लेने से पहले पैरेंट्स की मंज़ूरी नहीं लेते हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-

इस एक्ट्रेस की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप! लोग बोले बिगबॉस के रिश्ते टिकते नहीं!

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More