कौन है श्रद्धा कपूर के बॉयफ़्रेंड राहुल मोदी
- Advertisement -
मुंबई– श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड ऐक्ट्रेस में से एक हैं।इनका चुलबुला अंदाज और इनकी क्यूटनेस, किसी को भी अपना दीवाना बना देती है। शायद ही कोई होगा, जो श्रद्धा कपूर की ओर आकर्षित न हुआ हो। ऐसे में अब सवाल यह उठता है, कि लाखों लोगों का दिल चुराने वाली, आखिर खुद किसे अपना दिल बैठी हैं? दरअसल, श्रद्धा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड को अनविल किया है। जिनका नाम राहुल मोदी हैं। राहुल मोदी कौन हैं, क्या करते हैं इस सब के बारे में आज हम आपको पूरी डीटेल देंगे।
कौन हैं राहुल मोदी
- Advertisement -
श्रद्धा कपूर को राहुल मोदी के साथ कई बार स्पॉट किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक दफा R इनिशियल के पेंडेंट पहने भी नजर आई थी, जिसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे थे, कि यह पेंडेंट श्रद्धा को राहुल ने गिफ्ट किया होगा और दोनों रिलेशनशीप में हैं। हालांकि, उस वक्त दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नही आई थी।जिसके बाद अब श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था कि “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार.” जिसके बाद इस बात तो मुहर लग चुकी है कि श्रद्धा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। जिसके बाद से श्रद्धा के फैंस के मन में कई तरह के सवाल है कि आखिर कौन है राहुल मोदी? तो हम आपको बता दें कि प्रोफेशनल तौर पर राहुल एक फिल्म राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।
राहुल ने किया हैं इन फ़िल्मों में काम
राहुल मोदी, श्रद्धा कपूर के साथ साल 2023 में आई फिल्म ‘तू झूठी में मक्कार’ में ऑफ कैमरा काम कर चुके हैं।इसके अलावा राहुल मोदी ने कार्तिक आर्यन की कई फिल्मों में डायरेक्टर लव रंजन के साथ काम कर चुके हैं. जिसमें प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, और प्यार का पंचनामा 2 शामिल हैं। दरअसल श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ़्रेंड राहुल मोदी से 3 साल बड़ी हैं।
- Advertisement -