Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

मलाइका और अर्जुन कपूर की राहें हुई जुदा!

0 1,000

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई-  बॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल रह चुके मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर में ब्रेकअप हो गया है। ये जब साथ आये तो बॉलीवुड के गलियारों के हॉट टॉपिक्स बने। और जब ब्रेकअप की खबरें सामने आई तो भी इनका रिलेशनशिप लाइमलाइट में बना रहा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसका दावा किया गया लेकिन खबरों की पुष्टि तब हुई जब हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी मलाइका अरोड़ा नदारद रहीं।आपको बता दें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों समंदर किनारे छुट्टियां मना रही हैं और अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर कर रहीं हैं।
इसी बीच उन्होंने रिलेशनशिप पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है , जिसे सोशल मीडिया यूजर्स और मलाइका के फैंस अर्जुन कपूर और उनके रिलशनशिप से जोड़ने लगे। एक्ट्रेस के उस स्टोरी पोस्ट में लिखा था कि ,”जिंदगी का सबसे लंबा रिलेशनशिप आपका आपकी बॉडी, हार्ट और माइंड के साथ होगा, उन्हें अच्छे से ट्रीट कीजिए। “एक्ट्रेस अक्सर अर्जुन कपूर संग वेकेशन पर जाती थीं, लेकिन इस बार उनकी फोटोज में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आना जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर इनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई। लोग मानने लगे हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया ।
वैसे ब्रेकअप की खबरों पर अब तक इस कपल ने खुद से कोई कमेंट नहीं किया है। आपको बता दें कि इस बॉलीवुड जोड़े के मोस्ट टॉकड कपल होने की वजह मलाइका के अरबाज़ खान के साथ डिवोर्स लेने के साथ ही मलाइका 21 साल अरहान की मदर भी हैं। इन सब के बावजूद मलाइका और अर्जुन के बिच 12 साल का ऐज डिफरेंस हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More