Thejantarmantar
Latest Hindi news , discuss, debate ,dissent

- Advertisement -

इस एक्ट्रेस की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप! लोग बोले बिगबॉस के रिश्ते टिकते नहीं!

0 18,166

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Advertisement -

मुम्बई- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों पहली बार ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर एक-दूसरे से मिले और करीब आए। जब शो खत्म हुआ तो तेजस्वी और करण ने साथ आने की घोषणा की। तब से यह जोड़ी अपने रोमांस से सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के बारे में एक हालिया पोस्ट ऑनलाइन सामने आई और इसने इनके फैंस को परेशान कर दिया। दरअसल तेजस्वी को करण की एक फीमेल फ्रेंड से शिकायत है। दोनों में इसको लेकर झगड़ा भी हुआ है ऐसा बी-टाउन की सूत्रों का कहना है।

करण की यह फीमेल फ्रेंड बनी ब्रेकअप की वजह!
इससे पहले, कई रेडिट यूजर्स ने करण और तेजस्वी के रिश्ते के बारे में अटकलें पोस्ट करना शुरू कर दिया था। एक पोस्ट के अनुसार, हो सकता है कि दोनों के बीच रीम शेख को लेकर लड़ाई हुई हो, क्योंकि रीम शेख इंस्टा पर अजीब चीजें पोस्ट कर रही थीं, जिसमें से एक में एकतरफा प्यार का उन्होंने जिक्र किया था। इस बात को भी नोटिस किया गया कि कैसे तेजस्वी और करण पिछले कुछ हफ्तों से थोड़े अलग लग रहे थे, जो उनके रिश्ते के टूटने का संकेत हो सकता है। गौरतलब है कि ये दावे अटकलों पर आधारित थे और इनकी कोई प्रामाणिक पुष्टि नहीं थी।
करन-कुंद्रा-तेजस्वी-प्रकाश
नेटिजन्स ने खोला मोर्चा
जैसे ही पोस्ट ऑनलाइन सामने आई, नेटिजन्स अपनी राय लिखने के लिए कमेंट सेक्शन में पहुंच गए। रिपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए, नेटिजन्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि ऐसी अफवाहों के बारे में कोई सच्चाई नहीं है और तेजस्वी और करण के बीच सबकुछ ठीक है, जबकि कुछ ने आश्चर्य जताया कि क्या रिपोर्ट्स सच थीं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप इस बारे में कितने आश्वस्त हैं?’ एक यूजर ने लिखा, ‘जब किसी के बारे में कुछ पता न हो तो न ही बोला करो, वो दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं भाई।’ एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘बिग बॉस वाले रिलेशनशिप वैसे भी कभी नहीं टिकते तो ये क्या टिकेगा।’

- Advertisement -

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-

कंगना के थप्पड़ काड़ पर बोली स्वरा भाष्कर ‘उसे तो बस थप्पड़ पड़ा है’!

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More