जहीर इकबाल की हुई सोनाक्षी सिन्हा, दोनों भाई नहीं पहुंचे शादी में!
- Advertisement -
मुम्बई- एक दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के बेहद चर्चित कपल सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल 23 जून को आख़िरकार लीगली भी एक दूसरे के हो गए। फाइनली दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज किया , और हमेशा हमेशा के लिए एक – दूसरे के हो गए । दोनों ने शादी के बाद अपने दोस्तों और सगे सम्बन्धियों के लिए वेडिंग पार्टी भी रखी है, जिसमें उनके कुछ रिश्तेदार और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को इनवाइट किया गया है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का ग्रैंड रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रखा गया है.
- Advertisement -

सोनाक्षी की शादी में नहीं दिखे भाई
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाई लव सिन्हा नजर नहीं आए। सोनाक्षी की फूलों की चादर भी साकिल सलीम ने पकड़ी थी। अब सवाल उठ रहे हैं आखिर लव सिन्हा अपनी बहन की शादी में क्यों नहीं आए। लव सिन्हा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें एक-दो दिन का टाइम चाहिए फिर वह सारे सवालों के जबाव मीडिया को देंगे। अब सभी को इंतजार है कि आखिर लव सिन्हा क्या रिवील करेंगें।
- Advertisement -